फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man held for supplying documents of army installations to isi

आईएसआई को खुफिया जानकारी देने वाला गिरफ्तार

Sat, 25 May 2013 12:08 AM IST
दार्जिलिंग/एजेंसी
दार्जिलिंग/एजेंसी Updated Sat, 25 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
man held for supplying documents of army installations to isi

सुकना सैन्य प्रतिष्ठान से संबंधित दस्तावेज और फोटोग्राफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को मुहैया कराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सुकना सैन्य मुख्यालय 33 कोर के ट्रैफिक विभाग में क्लीनर मोहम्मद आजाद को जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। दार्जिलिंग एसपी कुणाल अग्रवाल ने आजाद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजाद ने दिल्ली में कार्यरत आईएसआई के एजेंटों को सैन्य प्रतिष्ठान से संबंधित खुफिया जानकारी देता था। ट्रैफिक विभाग के कमांडिंग आफिसर ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को 39 वर्षीय आजाद के मोबाइल फोन में सैन्य प्रतिष्ठान के फोटोग्राफ मिले हैं। कुरसियांग के खापरेल सब डिवीजन का निवासी आजाद 1999 से सैन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत था।


आईएसआई को सेना से संबंधित खुफिया जानकारी देने के आरोप में पिछली 19 मई को भी पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पांचों नेपाल में आईएसआई के एजेंट को खुफिया जानकारी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed