फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man give response to mahanth adityanath

महंत आदित्यनाथ को मिला 'अमेरिकी' से ये करारा जवाब

Fri, 06 Nov 2015 09:49 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
man give response to mahanth adityanath

भारतीय मूल के एक अमरीकी नागरिक ने फेसबुक पर शेयर किए वीडियो में भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को करारा जवाब दिया है। पेशे से हीरो के व्यापारी अवि डांडिया ने सांसद योगी आदित्यनाथ की बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बारे में टिप्पणियों पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन


फेसबुक पर वायरल हुए उनके वीडियो को दसियों हजार बार शेयर किया जा चुका है। अब तक लाखों लोग उनके वीडियो देख चुके हैं।अवि वीडियो में कहते हैं, "आदित्यनाथ जी आप शाहरुख को पाकिस्तान भेजने की बात कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि उनकी वजह से कितने लोगों को रोजगार मिलता है। पीएम अर्थव्यस्था और व्यापार की बात करते हैं। मैं कहता हूँ कि शाहरुख खान जैसे लोग अपने आप में उद्योग हैं।"
विज्ञापन


अवि सवाल करते हैं, "आज आप शाहरुख को पाकिस्तान भेज रहे हैं। कल सलमान, आमिर, सैफ को जाने को कहोगे। लेकिन ये क्यों जाएं? देश हमारा है। सबका है।"उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इससे पहले कि हालात नियंत्रण से बाहर हों, मोदी विवादित बयान देने अपने नेताओं पर काबू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज दीवालिया हो जाए तो!

man give response to mahanth adityanath

डांडिया सोशल मीडिया पर #‎MohabbatkeDange‬ ट्रेंड कराना चाहते हैं ताकि उनकी बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।बीबीसी से बात करते हुए डांडिया कहते हैं, "नफरत के दंगों का जवाब लोग प्यार के दंगों से देंगे। भारत के लोगों को आपस में इतना प्यार बांटना चाहिए कि नफरत की राजनीति वालों की दुकान ही बंद हो जाए।"

बीबीसी से बात करते हुए अवि कहते हैं, "भारत सरकार को अर्थव्यवस्था की चिंता है। अर्थव्यस्था दीवालिया हो जाए तो उसे वापस पटरी पर लाया जा सकता है। लेकिन अगर समाज दीवालिया हो जाए तो उसे सुधारने में बहुत वक्त लगता है। भारत का समाज दीवालिया होने की दिशा में बढ रहा है।"

उन्होंने ये वीडियो क्यों शेयर किए इस सवाल पर अवि कहते हैं, "मैं अमरीका में रहता हूँ। जब भारत के लोगों को धर्म के नाम पर लडते हुए या राजनीति का शिकार होते हुए देखता हूँ तो सोचता हूँ कि बेरोजगारी, शिक्षा, किसान आत्महत्या जैसे मूल मुद्दे के बजाए सिर्फ सांप्रदायिकता पर ही बहस हो रही है। लोगों को इस बारे में ठहरकर सोचने और अपने मन की सुनने की जरूरत है।"वे कहते हैं, "मैं अपने मन की बात कर रहा हूँ। जो मोहब्बत की बात है। लोगों को ये मोहब्बत की बात पसंद आ रही है।"अवि का कहना है कि वो सांप्रदायिकता के मुद्दे पर आदित्यनाथ से खुली बहस के लिए भारत आने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed