{"_id":"936070ba-5cc8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"man-from-pune-held-for-making-obscene-calls-to-pooja-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर पूजा भट्ट को धमकाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फोन पर पूजा भट्ट को धमकाने वाला गिरफ्तार
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट को फोन पर धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के लातूर जिला निवासी आरोपी आशीष स्वर्णकार (28) एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि आरोपी धमकी भरे फोन और अश्लील मैसेज भेज कर अभिनेत्री को परेशान करना चाहता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्वर्णकार ने अपने पड़ोसी और म्यूजिक कंपोजर ध्रुव से पूजा और उनके पिता महेश भट्ट के मोबाइल नंबर हासिल किए थे। बुधवार को अभिनेत्री ने बांद्रा पुलिस थाने में अश्लील और धमकी भरे फोन कॉल्स आने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने महेश भट्ट को भी फोन किए थे लेकिन साइलेंट होने की वजह से उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। आरोपी ने पूजा के मोबाइल पर तीन बार कॉल की थी।