फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man eating tiger killed one more

आदमखोर बाघिन ने किया आठवां शिकार

Tue, 28 Jan 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बढ़ापुर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बढ़ापुर (बिजनौर) Updated Tue, 28 Jan 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
man eating tiger killed one more

पिछले 12 दिन से शांत आदमखोर बाघिन ने यूपी के बढ़ापुर रेंज में रविवार को एक किसान को मारा डाला।

विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बढ़ापुर पहुंचे वन अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाघिन अब तक कुल आठ लोगों को मार चुकी है।

इससे क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर से बाघिन का खौफ पैदा हो गया।

शव को खींचकर जंगल में ले गई

man eating tiger killed one more

बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी देवेंद्र कुमार (40) पुत्र कश्मीरी सिंह की खेत की मेढ़ जंगल (वन) की सीमा से लगी हुई है। देवेंद्र सिंह खेत पर ही डेरा डालकर परिवार सहित रहता था।

रविवार दोपहर बाद वह पुत्र कृष्ण कुमार (14) के साथ छप्पर बनाने के लिए बींड एकत्र कर रहा था। पुत्र के अलग होते ही बाघिन ने हमलाकर देवेंद्र को मार डाला तथा शव को खींचकर करीब 500 मीटर अंदर जंगल में ले गई।

वहां पर बाघिन देवेंद्र के शरीर के कुछ हिस्से खा लिए। पिता के न दिखाई देने पर कृष्ण कुमार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे।

वनकर्मी व पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ दूरी पर जंगल में देवेंद्र देवेंद्र का खाया हुआ शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दावे हुए हवा

man eating tiger killed one more

एक सप्ताह बाद आदमखोर बाघिन ने यूपी और उत्तराखंड के वनकर्मियों के दावों को ध्वस्त कर दिया, जिसके तहत अधिकारी कह रहे थे कि उक्त बाघिन अब अमानगढ़ रेंज में चली गई है।

लोग अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि बाघिन अमानगढ़ रेंज में चली गई तो उसने बढ़ापुर में आठवें आदमी को निवाला कैसे बना लिया।

भाकियू भानु ने जिला गन्ना अधिकारी को दिए ज्ञापन में बाघिन के हमले का शिकार देवेंद्र के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है।

इस बीच कार्बेट टाइगर रिवर्ज के वनों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

फायरिंग कर भगाया बाघिन को

man eating tiger killed one more

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की सुबह वनकर्मी व कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर गए थे।

वे घटनास्थल का मुआयना कर ही रहे थे कि इस दौरान बाघिन आ धमकी और उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और वन कर्मियों ने फायरिंग की। इसके बाद बाघिन वहां से हटी।

हालांकि डीएफओ नजीबाबाद के प्रवीण कुमार राघव का कहना है कि हमलावर बाघिन के पंजों के निशान ले लिए हैं, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पा रही है कि ये पंजे सात शिकार करने वाली बाघिन के अथवा किसी अन्य के हैं।

इसके बावजूद वन विभाग ने शूटरों को बुलाया है। मंडावर निवासी शूटर अली अदनान मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed