टावर पर चढ़कर रखी मांग, शराब के दाम घटाओ वरना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हुई महंगी बहुत ही शराब के थोड़ी थोड़ी पिया करो, पियो लेकिन रखो हिसाब के थोड़ी थोड़ी पिया करो...।' मशहूर गायक पंकज उधास ने जब ये गजल गाई होगी तो बिल्कुल नहीं सोचा होगा कि शराब पर महंगाई की मार इस कदर हावी हो जाएगी कि एक दिन ऐसी ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक भीड़भाड़ वाली सड़क का है, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया। इस व्यक्ति ने टावर पर चढ़कर धमकी दी कि अगर सरकार ने शराब के दाम कम नहीं किए तो वो नीचे कूदकर आत्महत्या कर लेगा।
शराब के दाम करने के साथ ही इस व्यक्ति की मांग थी कि सरकार शराब की सरकारी टेस्मक दुकानों की संख्या भी बढ़ाए। इसके अलावा सरकार शराब की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से घटाकर और जल्दी करे।
पुलिस ने मजेदार तरीके से नीचे उतारा
कोयंबटूर के रहने वाला वी तमिजहरासन रथिनापुरी के एक होटल में कुक है। डिग्रीधारक तमिजहरासन रविवार को सुबह 8 बजे ही बिजली के टावर पर चढ़ गया। लोगों ने जब उसे टावर पर चढ़े हुए देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'जब हमें पता चला कि यह व्यक्ति शराब के नशे में है और किसी की बात नहीं मान रहा है तो हमने वहां मौजूद लोगों को इकट्ठा किया और उसे समझाया कि हम सभी मिलकर सरकार के पास अपने हस्ताक्षर करके एक याचिका भेजेंगे और सरकार से शराब के दाम करने की मांग करेंगे तो वह हमारी बात मान गया और नीचे उतर आया।'
पुलिस ने टावर से उतरते ही इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।