अन्ना हजारे के ऑफिस में घुसकर किसान ने खाया जहर
एक किसान ने जाने माने समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के ऑफिस में घुसकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अन्ना का यह ऑफिस महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में स्थित है।
पुलिस के मुताबिक एक आदमी ने अन्ना हजारे के ऑफिस में घुसकर जहर पी लिया। जिसके बाद इसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया या। यह घटना बुधवार शाम की है।
इस व्यक्ति की पहचान बालु के तौर पर हुई जो एक किसान है। गौरतलब है कि अन्ना हजारे हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसके अलावा वह किसानों के लिए भी कई बार आवाज चुके हैं।
'आत्महत्या करना समाधान नहीं'
हजारे के एक सहयोगी के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से इस व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वह एक किसान है।
वहीं इस मामले में अन्ना हजारे ने कहा कि जमीन विवाद जैसे मामले का समाधान अदालत में होना चाहिए। आत्महत्या करना को समाधान नहीं होता।