फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man arrested to uploading pm cartoons on facebook

फेसबुक पर पीएम का कार्टून अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2013 05:06 PM IST
आगरा/इंटरनेट डेस्क
आगरा/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
man arrested to uploading pm cartoons on facebook

यूपी के आगरा में पुलिस ने एक शख्स को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सामग्री डालने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का फेसबुक अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय चौधरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को लेकर आपत्तिजनक कार्टून और पोस्ट डाली हुई थी। पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 153 ए और आईटी एक्ट की धारा 66 ए के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आगरा के एसपी सुभाष चंद्र दुबे के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि इस शख्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पीएम के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया है। जांच में सही पाए जाने पर उसको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनका लैपटॉप, सिम कार्ड और डाटा कार्ड भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed