{"_id":"63e35a96-f034-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"man-arrested-for-not-having-sex-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के साल भर बाद भी नहीं किया सेक्स, पति गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शादी के साल भर बाद भी नहीं किया सेक्स, पति गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग को लेकर पत्नी को तंग करने के मामलों के बारे में आपने खूब सुना होगा। लेकिन यह घटना कुछ खास है। इसमें पति को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि वह पत्नी से सेक्स नहीं करता था।
विज्ञापन
कोयम्बटूर में महिला पुलिस ने एक व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार किया है कि वह शादी के एक साल बाद भी अपने पत्नी को यौन संबंध बनाने या सेक्स से वंचित रखे हुए था।
विज्ञापन
दरअसल, उसकी मांग थी कि पहले पत्नी दहेज की मांग पूरी करे, उसके बाद वह सेक्स करेगा। 16 महीने से अपने पति रमेश (23) के हाथों मानसिक उत्पीड़न सहने के बाद प्रिया (22) ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इनकी शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। पति ने मांग की, कि प्रिया उसे पांच लाख रुपए नकद और गहने सौंप दे। और उसने यह भी कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक वह यौन संबंध नहीं बनाएगा।
इस शिकायत के आधार पर रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही उसके मां-बाप की तलाश की जा रही है, जिन्होंने प्रिया को तंग करने में अहम भूमिका अदा की।