फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man arrested for hiding gold of one crore in underwear

अंडरगारमेंट में छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना

Thu, 22 Aug 2013 02:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
man arrested for hiding gold of one crore in underwear

हैदराबाद में एक व्यक्ति सोने की तस्करी करता हुआ पकड़ा गया है। वह दुबई से भारत आया था और हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पकड़ा गया।

विज्ञापन


आरोपी के पास से 3.3 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए के करीब है। वह अपने अंडरवेयर में सोना छुपाकर लाया था।

राशिद अहमद नाम का युवक बुधवार सुबह दुबई से आते हुए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। सुबह 7.30 बजे हवाई खुफिया ईकाई के लोगों को राशिद के ट्रेवल पैर्टन पर संदेह हुआ तो उसकी जांच की गई।
विज्ञापन


जब उसे सीमा शुल्क जांच क्षेत्र के ग्रीन सिगनल के लिए चुना गया तो उसने झूठ बोला कि वह अपने साथ कोई भी शुल्क देय माल नहीं लाया है।

राशिद की जांच की गई तो उसके पास से 3.321 किलोग्राम सोना मिला। यह सोना उसने तीन छोटे पैकेट में रखा हुआ था। सोने को खास तौर पर बनाई गई दो परतों वाली अंडरवेयर में बनी थैली में छुपाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के बिस्कुट, छड़ें और चैन लाया साथ
राशिद से बरामद सोने में एक किलो के सोने के बिस्कुट, तीन दस तोले की सोने की छड़ें और 970 ग्राम की रोडियम पॉलिश की हुई तीन सोने की चैन शामिल हैं। इस सामान की बाजार में कीमत 1.1 करोड़ रुपए है।

सीमा शुल्क विभाग के उपायुक्त ने बताया है कि पूछताछ के दौरान राशिद ने बताया कि वह केवल सामान लाने ले जाने वाला है। उसने संचालन करने वालों के बारे में भी महत्वपूर्ण सूचनाएं दी हैं। राशिद को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed