फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   man abducts estranged wife, leaves 100 cuts on her body

धर्म नहीं बदला तो बीवी को 100 जगह ब्लेड से काटा

Mon, 15 Jul 2013 12:05 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 15 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
man abducts estranged wife, leaves 100 cuts on her body

मुंबई के एक शातिर अपराधी ने अपनी पूर्व पत्नी को अगवा कर उसे बेरहमी से ब्लेड से जख्मी कर दिया। 23 वर्षीय आरोपी ने उक्त महिला से इसी साल फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद फरवरी महीने में शादी की थी।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही वह महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने उससे तलाक ले लिया और अलग रहने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसने महिला को परेशान करना बंद नहीं किया। वह उसका अक्सर पीछा करता और उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव डालता।

इसी के चलते आरोपी ने एक दिन उसे अगवा कर लिया। नौ दिनों तक महिला उसकी गिरफ्त में रही।

इस दौरान उसने महिला के शरीर पर करीब 100 जगह ब्लेड से काटा और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर निकली महिला ने मुलुंड थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी बज्जू उस्मान अकबर बादशाह उर्फ पाशा को भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाशा ने स्वीकार किया है कि उसका पिता 1993 मुंबई बम धमाकों में आरोपी रहा है और खुद उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पाशा सेवरी के आदमजी जिवाजी चॉल में रहता है, जबकि पीड़ित महिला उपनगरीय इलाके मुलुंड में रहती है।

उन्होंने बताया कि बज्जू ने फेसबुक पर इसी साल फरवरी में खुद को एक कारोबारी बताकर लड़की से दोस्ती की और बाद में बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली।

शादी के कुछ दिन बाद बज्जू पत्नी पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाकर उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगा। महिला को जब इस बात का एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई और पाशा के धर्म के अनुसार तलाक ले लिया।

हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी दोनों का कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। कुछ दिनों बाद बज्जू ने लड़की से सुलह करने और फिर साथ रहने का अनुरोध किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया।


पुलिस का कहना है कि गत 17 जून को जब पीड़िता एक मॉल की ओर जा रही थी, तभी बज्जू ने उसे अगवा कर लिया और सेवरी स्थित अपने घर ले गया।

इस दौरान उसने महिला के चेहरे, गर्दन, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर रेजर ब्लेड से करीब 100 जख्म दिए। पुलिस ने बताया कि किसी तरह गत 26 जून को लड़की वहां से भाग निकलने में कामयाब रही और गत 3 जुलाई को उसने थाने में बज्जू उर्फ पाशा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed