फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamta ultimatum of seventy two hours

ममता का जीजेएम को 72 घंटे का अल्टीमेटम

Sun, 11 Aug 2013 12:02 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sun, 11 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
mamta ultimatum of seventy two hours

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग हिल्स में जारी अनिश्चितकालीन बंद को गैरकानूनी करार दिया है।

विज्ञापन


साथ ही अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) से 72 घंटे में अपने अनिश्चितकालीन बंद को वापस लेने या फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।

बनर्जी का यह अल्टीमेटम कोलकाता हाईकोर्ट के दार्जिलिंग हिल्स में सामान्य स्थिति बनाए रखने के आदेश के चलते आया है। इस बीच ममता के अल्टीमेटम को ठुकराते हुए जीजेएम ने जनता कर्फ्यू लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सचिवालय में बनर्जी ने कहा कि बहुत हो चुका। वह आठ दिन से यह सब सहन कर रही हैं और अब अब आगे नहीं सहेंगी। चाहे इसके लिए सख्ती ही क्यों न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर मेरे भी कुछ संवैधानिक दायित्व हैं। उन्होंने अनिश्चितकालीन बंद को 72 घंटे में वापस लेने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही कहा कि उन्हें सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर न किया जाए।

साथ ही कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन बंद को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया।

बंगाल के विभाजन को नकारते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का हिस्सा है। यह मेरा दिल है। जाति के आधार पर प्रदेश का कोई विभाजन नहीं कर सकता है।

उन्होंने जीजेएम के दार्जिलिंग में अलोकप्रिय होने का भी दावा किया। जीजेएम के साथ बातचीत किए जाने पर उन्होंने कहा कि यदि वे बंद वापस ले लेते हैं तो वार्ता करने में कोई मुश्किल नहीं है। वे मुख्य सचिव और गृह सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच जीजेएम प्रमुख बिमल गुरुंग ने ममता बनर्जी के अल्टीमेटम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए अन्यथा यहां जनता कर्फ्यू लगा दिया जाएगा और लोग घरों के अंदर ही कैद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जीजेएम प्रदेश सरकार की कार्रवाई से नहीं डरती है। हिल्स के लोग सड़कों पर उतर चुके हैं और हम लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।   


दार्जिलिंग में आठवें दिन भी बंद से आम जनजीवन प्रभावित रहा

अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जिलिंग हिल्स में आयोजित अनिश्चितकालीन बंद आठवें दिन में प्रवेश कर गया। बंद से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा।

इस बीच पुलिस ने आगजनी और हत्या के प्रयास के आरोप में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के दार्जिलिंग टाउन कमेटी के अध्यक्ष नारायण प्रधान को गिरफ्तार किया है।

बंद के चलते पूरे दार्जिलिंग हिल्स में खाद्य पदार्थों की कमी हो गई है। सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सिक्किम की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एनएच-31ए पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed