फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamta targets Modi's foreign tour.

पीएम मोदी की विदेश यात्रा का ममता ने कसा तंज

Tue, 14 Apr 2015 01:19 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mamta targets Modi's foreign tour.

इस समय जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के बीच में हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी लगातार होने वाली विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


ममता ने सोमवार को कहा कि मोदी को पहले अपने देश और अपने लोगों को जानना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने तंज करते हुए कहा, "वह अच्छी सरकार की अध्यक्षता कर रहे हैं। लेकिन इस अच्छी सरकार के नौ महीनों में वह 11 विदेश यात्राओं पर जा चुके हैं। मुझे उनकी विदेश यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर वह ज्यादा समय विदेशों में बिताएंगे तो देश का ध्यान कौन रखेगा?"
विज्ञापन

'पहले अपने देश और लोगों को जानें मोदी'

Mamta targets Modi's foreign tour.

एक रैली में ममता ने कहा, "पहले पूरे देश को जानना होता है। लेकिन वह इसमें दिलचस्पी लेते नहीं दिखते।"

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भूमि बिल को लेकर झूठ बोलने और देश व किसान समुदाय को बरगलाने का आरोप लगाया। ममता ने कहा, "जब भी हम भूमि बिल के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, वे कहते हैं कि उन्होंने किसानों के लिए काफी कुछ किया है। सब झूठ है। वे सिर्फ योजनाओं का नाम बदल रहे हैं और सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।"

ममता ने नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "सीबीआई भाजपा के मातहत काम कैसे कर सकती है? सरकार अलग होती है और पार्टी अलग। सीबीआई पीएमओ के तहत आती है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी को यह विभाग नहीं सौंपा है। क्या ऐसा हुआ है?"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed