फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamta targets bjp and rss.

'भाजपा और आरएसएस ने रची बर्दवान धमाके की साजिश'

Mon, 24 Nov 2014 12:06 AM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
mamta targets bjp and rss.

बर्दवान धमाके और शारदा घोटाले को लेकर भाजपा के निशाने पर ममता के आने से तिलमिलाई तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर जवाबी हमला बोला है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आरएसएस मुख्यालय में बर्दवान धमाके की साजिश रची गई थी। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आरएसएस का हमदर्द करार दिया।
विज्ञापन


बर्दवान धमाका और शारदा घोटाले को लेकर जेटली द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि "जेटली जी जो चाहते हैं वह करें, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रवादी विचार का सबक लेने की जरूरत नहीं है।"

वरिष्ठ भाजपा नेता जेटली के फेसबुक पोस्ट के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप न तो जिम्मेदाराना है और न ही राष्ट्रवादी।

'आरएसएस मुख्यालय में रची गई साजिश'

mamta targets bjp and rss.

डेरेक ने कहा कि धमाके की साजिश स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में रची गई थी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर आरएसएस के प्रति सहानुभूति रखने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी अन्य दलों के साथ काला धन के मुद्दे को संसद में जोरशोर से उठाएगी। ममता बनर्जी ने भी बर्दवान धमाका में केंद्र के हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

ममता को मनाने में जुटी राजग
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राजग सरकार नाराज तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को मनाने का प्रयास कर रही है।

सरकार का कहना है कि शारदा घोटाला मामले में तृणमूल नेताओं के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है।हालांकि बाद में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि शारदा घोटाले में अपने नेताओं के फंसने से परेशान होकर तृणमूल झूठे आरोप मढ़ रही है।

संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उनकी अच्छी दोस्त हैं। सीबीआई की कार्रवाई में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले रविवार को लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सभी दलों की बैठक बुलाई थी। इसमें तृणमूल कांग्रेस ने भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed