ममता ने बोला मोदी पर फिर करारा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मानना है कि विकास के मामले में गुजरात से ज्यादा बेहतर बंगाल है। उनका कहना है कि बंगाल का विकास मॉडल ज्यादा बेहतर है और इसके फायदे ज्यादा हैं।
‘विकास बनाम विकास’ मुद्दे पर दीदी का कहना है कि उनके द्वारा अपनाए गए और मोदी द्वारा अपनाए गए मॉडल में काफी अंतर है। ममता ने कहा, ‘क्या मिस्टर ए या मिस्टर बी को नक्सल की समस्या से जूझना पड़ता? हमने इस क्षेत्र में शांति स्थापित की है।
मोदी पर फिर साधा निशाना
क्या मिस्टर ए या बी को दार्जिलिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ा? देखिए दार्जिलिंग अब मुस्करा रहा है। क्या मिस्टर ए या बी को विरासत के रूप में 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला था?
इन सब समस्याओं के बावजूद हम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।’
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि साफ तौर पर कहूं तो दोनों राज्यों के बीच तुलना नहीं की जा सकती। 34 साल वामदलों द्वारा बर्बाद होने के बाद पश्चिम बंगाल अब नीचे से ऊपर की ओर बढ़ रहा है।