फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamta's nephew controversial statement in bengal.

'जो आंख दिखाएगा..उसकी आंख निकाल लूंगा'

Tue, 23 Jun 2015 05:47 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Mamta's nephew controversial statement in bengal.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवाद में हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की तरफ जो भी आंख उठाकर देखेगा उसकी आंखें निकाल ली जाएंगी। अगर कोई उंगली दिखाएगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। हालांकि इस बयान के दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहीं ना कहीं उनका इशारा केंद्र सरकार की ओर नजर आया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं तृणमूल सांसद और पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ज्यादातर राजनीतिक पार्टियां उनके चरणों पर गिर चुकी हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-सीपीएम के निशाने पर तृणमूल सांसद

Mamta's nephew controversial statement in bengal.

अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। इतना ही नहीं उन्हें ममता के राजनीतिक करियर के वारिस के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में एक सांसद रहते हुए ऐसा बयान देने पर वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के बयान पर पलटवाल किया है। भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ऐसे बयान तृणमूल कांग्रेस के डीएनए को दिखाता है।

वहीं सीपीएम की ओर से कहा गया कि अभिषेक बनर्जी की ओर से दिया गया भड़काऊ बयान तृणमूल कांग्रेस की मनोदशा को दिखाता है। यही उनकी विचारधारा और सोच है।

इस बीच खबर आ रही है कि तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed