तस्लीमा बोली, चिदंबरम से सीखें ममता और मेरे सीरियल से बैन हटाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से सीख लेने की सलाह दी है।
रविवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्वीकार करना चाहिए कि उनके (तस्लीमा) लिखे हुए टीवी सीरियल पर प्रतिबंध गलत था। तस्लीमा के लिखे गए सीरियल पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने आपत्ति जताई थी।
तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, ‘ममता को चिदंबरम से सीखना चाहिए और यह कहना चाहिए कि तस्लीमा के टीवी ड्रामा सीरिज को प्रतिबंधित करना गलत है। उन्हें प्रतिबंध हटाना चाहिए और सीरीज को टीवी पर प्रसारित होने देना चाहिए।’
चिदंबरम के बाद बोली तस्लीमा
तस्लीमा के कोलकाता में बसे हिंदू परिवार पर शुरू हुए सीरियल ‘आकाश अथ’ चैनल पर दिसंबर 2013 में प्रसारण रोक दिया गया था। तस्लीमा ने कहा कि कब बुद्धदेब भट्टाचार्य कहेंगे कि मेरी किताब ‘द्विखंडितो’ को प्रतिबंधित करना गलत था? वामपंथी नेता पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
नसरीन ने तब पश्चिम बंगाल सरकार पर मुस्लिम कट्टरपंथियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि वह सऊदी अरब में रह रही हैं।
भारत में रह रही निर्वासित लेखिका का यह बयान चिदंबरम की ओर से सलमान रुश्दी के उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेस’ पर प्रतिबंध लगाने को गलती स्वीकार करने के बाद आया है।