फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamta banerjee attack on finance ministry arun jaitley

ममता ने किया अरुण जेटली पर जवाबी हमला

Thu, 08 Jan 2015 12:59 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
mamta banerjee attack on finance ministry arun jaitley

राजधानी कोलकाता में बुधवार को दो दिवसीय बंगाल वैश्विक निवेशक सम्मेलन (बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट) शुरू हो गया, लेकिन कारोबार के इस माहौल में भी नेता राजनीति से बाज नहीं आए।

विज्ञापन


सम्मेलन में भाग लेने आए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई नसीहतें दी, वहीं ममता भी जवाबी हमला करने से नहीं चूकीं। जेटली ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको राज्य पर शासन करने का जनादेश मिला है, इसलिए आप पर वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उनका संकेत साफ था कि ममता ने सत्ता में आने के बाद अब तक अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि तमाम सहूलियतों के बावजूद राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है। हमारे सामने पश्चिम बंगाल को एक बार फिर औद्योगिक केंद्र्र के तौर पर स्थापित करने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता ने किया साफ जबरदस्ती नहीं ली जाएगी जमीन

mamta banerjee attack on finance ministry arun jaitley

उन्होंने कहा कि कोयला खदानों की नीलामी और सेवा और वस्तु कर (जीएसटी) से बंगाल को फायदा होगा। जेटली ने कहा कि राष्ट्रीय हित में आपसी राजनीतिक मतभेद भुलाकर केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा।

वहीं, मुख्यमंत्री ने माना कि केंद्र्र की भाजपा सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि ये राजनीतिक मतभेद विकास की राह में आड़े नहीं आएंगे। हाल में भूमि अधिग्रहण अधिनियम में संशोधन समेत विभिन्न मुद्दों पर ममता ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है।

ममता सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि सरकार उद्योगों के लिए खेती की जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं करेगी, यही बात उन्होंने सम्मेलन में दोबारा दोहराई। उन्होंने कहा कि हमारे लैंड बैंक में जमीन की कोई कमी नहीं है। हमने आधारभूत ढांचे के लिए एक कैबिनेट कमेटी का गठन कर दिया है। अब निवेश के तमाम प्रस्तावों को सात दिनों के भीतर हरी झंडी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed