फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamta banarjee positive statement for modi government.

मोदी के प्रति बदल रहा ममता का मिजाज?

Sun, 07 Dec 2014 08:30 AM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
mamta banarjee positive statement for modi government.

संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अन्य विपक्षी पार्टियों के मुकाबले तीखे तेवर अपना रही तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि यदि मोदी सरकार सबके हित में रचनात्मक कार्य करती है तो वह उसे समर्थन देने को तैयार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को ममता ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने अब तक सबके लिए अच्छा काम किया होता तो हम समर्थन देने को तैयार थे।

बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी पर टीएमसी की एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं अभी भी कहती हूं कि यदि आप अच्छे तरीके से सरकार चलाते हैं, सबके लिए कार्य करते, सभी वर्ग के लोगों का कल्याण करते हैं तो हमारा समर्थन मिलेगा।"

विज्ञापन

‘रचनात्मक कार्य’ करे तो मोदी सरकार को देंगे समर्थन

mamta banarjee positive statement for modi government.

हालांकि ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर लोगों को बांटती है, यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। सरकार चलाने और राजनीति करने में अंतर है, दोनों को मिलाया नहीं जाना चाहिए।

दिल्ली में एक चर्च की घटना को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा निजीकरण को बढ़ावा देने के चक्कर में देश को बेच दे रही है। केंद्र सरकार चुनाव से पहले किए वादों को पूरा नहीं कर रही है, जबकि टीएमसी बंगाल में घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed