{"_id":"1ac1aa159366ba7fbe395545a2a34ff3","slug":"mamta-banarjee-give-suggestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदी की सलाह-न मेकअप, न महंगी साड़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दीदी की सलाह-न मेकअप, न महंगी साड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा अपने गुस्से और अजब बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवनियुक्त महिला प्रधानों, अंचल प्रधान और जिला परिषद मेंबर को कुछ नए रोचक मंत्र दिए हैं।
विज्ञापन
दीदी ने सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं न भड़कीला मेकअप करें, न महंगी साड़ियां खरीदें और कार-बाइक से चलने की जगह रिक्शे से आएं जाएं।
आगे दीदी ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्य और प्रधान अपने बेटे-बेटियों की शादी में फिजुल खर्चे से भी बचें। अगर कोई गंभीर रूप से बीमार हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित कर उसको अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम करें।
विज्ञापन
जिन महिला प्रधानों, अंचल प्रधान और जिला परिषद को दीदी सलाह दी है। ये वहीं सदस्य है जो तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।
वैसे सर्वविदित है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी साधारण जीवन के लिए जानी जाती हैं। अपने साथ साथ वो अपने सहयोगियों को फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
साफ छवि बनाने की है ये कवायद
दरअसल ये पूरी कवायद आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए जनता तक पार्टी की एक सकारात्मक छवि पैदा करने के लिए है। हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था। अपने इसी परिणामों को दोबारा दोहराना चाहतीं है।
जिसमें तृणमूल ने 17 जिला परिषद सीटों में से 13 हासिल की थीं। वहीं 210 पंचायत समितियों में से 163 पर जीत दर्ज की थी।
अब देखना है कि दीदी की इन अच्छी सलाहों का उनके राजनैतिक सहयोगी किस हद तक पालन करते हैं या ये सलाह भी सिर्फ सलाह बनकर रह जाती है।