{"_id":"05eecc8e8d4ad53f9c2edfeb2dd5bfc7","slug":"mamta-attack-on-bjp-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धर्मनिरपेक्ष’ हटाने को संविधान में संशोधन करे भाजपा: ममता ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘धर्मनिरपेक्ष’ हटाने को संविधान में संशोधन करे भाजपा: ममता
एजेंसी/कोलकाता
Updated Sat, 31 Jan 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विज्ञापन में संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को हटाने को लेकर उठे विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को इस शब्द को हटाने के लिए संविधान में संशोधन करने की चुनौती दी है। उन्होंने जबरन धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
राजग की साथी शिवसेना के प्रवक्ता संजय राऊत ने संविधान से ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाने की बात कही थी। अल्पसंख्यकों के लिए आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में इस पर ममता ने कहा, ‘जो लोग संविधान से ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए संविधान संशोधन का प्रस्ताव लाना चाहिए।’
विज्ञापन
उन्होंने इसी बहाने भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि अगर हिम्मत है तो जबरन धर्मांतरण करने से पहले संविधान में संशोधन करो। ममता ने जबरन धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और कार्यकर्ता जुगल किशोर के खिलाफ राज्य में भड़काऊ भाषण देकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।