{"_id":"837f63fd95cb9e9b7743d002eeab9265","slug":"mamata-unafraid-of-her-name-on-top-of-maoist-hit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने दी नक्सलियों को खुली चुनौती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता ने दी नक्सलियों को खुली चुनौती
एजेंसी/सिल्दा
Updated Wed, 25 Sep 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
नक्सलियों की हिट लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर रखे जाने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वह नक्सलियों के गढ़ जंगलमहल इलाके का दौरा पहले की ही तरह बगैर डरे करती रहेंगी।
पश्चिम बंगाल के सिल्दा में रैली में नक्सलियों को ललकारते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने सुना है कि मेरा नाम नक्सलियों की हिट लिस्ट में सबसे टॉप पर है। अगर वे बहादुर हैं तो यहां आकर दिखाएं। मैं उनसे डरती नहीं हूं। मुझे जंगलमहल का दौरा करने से कोई रोक नहीं सकता। मैं विकास प्रक्रिया को जारी रखने के लिए यहां हजार बार आऊंगी।’
ममता ने नक्सलियों को डरपोक बताते हुए कहा कि वे अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों को मारते हैं।
उन्होंने लोगों ने अपील की कि वे नक्सलियों का विरोध करें, ताकि वे शांति भंग नहीं कर सकें।
नक्सलियों पर भड़कते हुए ममता ने कहा कि वह 24 ईस्टर्न फ्रंटियर रायफल्स के उन जवानों के सम्मान में स्मारक बनवाएंगी, जो फरवरी 2010 में पश्चिम मिदनापुर जिले में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन