फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamata targets ED on the issue of Mithun Chakraborty summons

मिथुन के मुद्दे पर ममता और ईडी में ठनी

Fri, 20 Jun 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 20 Jun 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mamata targets ED on the issue of Mithun Chakraborty summons

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच में पूछताछ के लिए ये समन भेजा गया।

विज्ञापन


इस मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की प्रवर्तन निदेशालय से ठन गई है।

समन जारी होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य सरकार ने ईडी टीम के एक अधिकारी डी. झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को मंजूरी दे दी। शारदा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन की ओर से दायर एक शिकायत को ही प्राथमिकी में बदल दिया गया है।

विज्ञापन

समन से खफा हुई सीएम ममता बनर्जी

Mamata targets ED on the issue of Mithun Chakraborty summons

दूसरी ओर, समन मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जगह संबंधित कागजात के साथ अपने वकील को ईडी अधिकारियों के पास भेजने का फैसला किया है।

मिथुन फिलहाल मुंबई के पास एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, इस अभिनेता ने फुरसत मिलते ही अधिकारियों से मुलाकात का वादा किया है।

इस बीच, घोटाले की जांच करने वाली टीम के अधिकारी डी. झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के अंदेशे को ध्यान में रखते हुए ईडी के विशेष निदेशक योगेश गुप्ता ने राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव संजय मित्र और पुलिस महानिदेशक जीएमआर रेड्डी से मुलाकात की है।

शारदा चिट फंड घोटाला मामला

Mamata targets ED on the issue of Mithun Chakraborty summons

उल्लेखनीय है कि मिथुन चक्रवर्ती शारदा समूह के चैनल के ब्रांड एंबेसडर थे।

ईडी अधिकारियों ने कागजात खंगालने के दौरान पाया कि समूह के एक खाते से इस सांसद के खाते में लगभग दो करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की गई है।

इसके अलावा समूह ने मिथुन के कई विदेशी दौरों को भी प्रायोजित किया है। ईडी अधिकारियों का मकसद यह पता लगाना है कि मिथुन चक्रवर्ती शारदा समूह के मामले में कहां तक शामिल थे और उन्होंने इस मोटी रकम के बदले समूह को क्या सेवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed