{"_id":"4fab6af8-0365-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"mamata-siad-home-ministry-had-tapped-my-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने मेरा फोन टैप कराया: ममता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गृह मंत्रालय ने मेरा फोन टैप कराया: ममता
कोलकाता/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 21 Sep 2012 02:24 AM IST
विज्ञापन
एफडीआई पर तृणमूल कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जंग बृहस्पतिवार को और तेज हो गई। पिछले कई दिनों से सरकार पर जमकर बरस रहीं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अब केंद्रीय गृह मंत्रालय पर अतीत में उनके फोन टैप कराने का आरोप जड़ दिया है। हालांकि ममता के इस आरोप को गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने तुरंत खारिज कर दिया।
कोलकाता में बृहस्पतिवार को ममता ने कहा कि मैं भी केंद्र सरकार में रही हूं। मैं जानती हूं कि गृह मंत्रालय के जरिए किसी का भी फोन टैप कराया जा सकता है। ममता ने दावा किया कि जब पांच साल पहले नंदीग्राम में उनका आंदोलन चरम पर था, तब उनका भी फोन टैप किया गया था। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से उनके सिम कार्ड में गड़बड़ी होने लगी। ममता ने कहा कि जब वह पूर्वी मिदनापुर जिले में जाने के लिए कोलाघाट का इलाका पार करती थीं तो टैपिंग की वजह से उनका फोन गड़बड़ी करने लगता था।
ममता के इस आरोप को गृह मंत्री ने सिरे से नकार दिया। दिल्ली में शिंदे ने कहा कि हमने किसी के फोन को टैप नहीं कराया है। पत्रकारों ने ममता के आरोप पर शिंदे से प्रतिक्रिया मांगी थी। मालूम हो कि यूपीए सरकार से साढ़े तीन साल पुराना नाता तोड़ चुकीं ममता केंद्र पर अपने अपमान और उपेक्षा का आरोप पहले ही लगा चुकी हैं। माना जा रहा है कि ममता भी समझ चुकी हैं कि कांग्रेस और सरकार अब उनकी मांगें नहीं मानने वालीं, इसलिए वह उन पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रही हैं।
विज्ञापन
और क्या आरोप लगाए
हमें रिटेल में एफडीआई और डीजल पर फैसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विदेश में जमा काला धन क्यों नहीं वापस लाती है सरकार।
कोयला घोटाले के मुद्दे को दबाने के लिए लिया एफडीआई का फैसला।