फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata said upa is robbing by name of reforms

सुधारों के नाम पर हो रही है लूट: ममता

Sat, 29 Sep 2012 09:16 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
mamata said upa is robbing by name of reforms
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने यूपीए सरकार पर शनिवार को फिर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुधारों के नाम पर आम आदमी को लूटने में लगी हुई है। ममता 1 अक्तूबर को दिल्ली में रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर यूपीए सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने जा रही हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधार लोगों को विकास का लाभ दिलाने के लिए होते हैं, लेकिन आज कल जो भी जनविरोधी फैसला किया जा रहा है, वो सुधारों के नाम पर किया जा रहा है। जंतर मंतर पर अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शिरकत करने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले ममता ने यह टिप्पणी फेसबुक पर की।
विज्ञापन


उनकी तरफ से यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने साफ संकेत दिया है कि सरकार सुधारों को आगे भी जारी रखेगी। वहीं, तृणमूल के नेता सौगत राय ने बताया कि जंतर मंतर पर सोमवार को हो रहे धरने में पार्टी के सभी सांसद हिस्सा लेंगे। मालूम हो कि डीजल के दामों में बढ़ोतरी और रिटेल में एफडीआई के मंजूरी के विरोध में तृणमूल ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता जो करना चाहे, करें: कांग्रेस
कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की रिटेल में एफडीआई के विरोध में सोमवार को होने वाली रैली को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा है कि वह जो करना चाहे करें। कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने शनिवार को कहा कि ममता बनर्जी की महिमा है। वह जो करना चाहती हैं, वह करें। जहां तक हमारा सवाल है तो हम यही चाहते हैं जो हमारे साथ रहे हैं, वह हमारे साथ रहें। लेकिन साथ एकतरफा नहीं होता है उसे दोनों ओर से निभाना पड़ता है। बढ़ते वित्तीय घाटे पर नियंत्रण के लिए और कडे़ कदम उठाने की केलकर समिति की सिफारिशों पर रेणुका ने कहा कि सरकार कोई कदम सोच विचार कर और देश की भलाई को ध्यान में रखकर ही उठाती है और आगे भी ऐसा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed