फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamta's Obscene Comment on BJP; Creates Ruckus

ममता की भाजपा पर अश्लील टिप्पणी, मचा बवाल

Fri, 05 Dec 2014 12:55 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Mamta's Obscene Comment on BJP; Creates Ruckus

पश्चिम बंगाल में पैठ बनाने की कोशिश कर रही भाजपा सीधे तौर पर ममता बनर्जी के निशाने पर आ गई है। कड़े तेवर और तीखे बोल वाली टीएमसी सुप्रीमो ने भाजपा नेताओं को कुत्ता कहते हुए बांस करने की धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


ममता बनर्जी पर आरोप लगा है कि बुधवार को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक रैली में उन्होंने ने कहा, ‘ नीजे कोरते पारेनी, जारा कोचे शाराखोन टादेर पीछोने की कोरे बंबू देवा जाए तार चिंता कोरे जाचे (अपने कर नहीं पाए, जो कर रहा है उसके पीछे पड़े हुए हैं कि कैसे बांस किया जाए।) इस दौरान वह अपने हाथों से इशारा कर इस टिप्पणी का मतलब बता रही थीं। इस बयान में उनके निशाने पर मीडिया का एक वर्ग था।
विज्ञापन


वह यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा, ‘बंबू बांस-झाड़े होय, घोरबाड़ी त्योरी काजे लागे। आर जाने ना बंबू दीते दीते जोखुन तारा कोरबे, सोबाय जे तोखोन कोथाय पालाबे..पालाबार पथ पाबे ना। कोथा बोला टा वेलकम कोरी ज्योदी सत्यो हो (बांस जंगल-झाड़ियों में पाया जाता है, घर बनाने के काम आता है लेकिन जब बांस होने लगेगा तो कहां जाएंगे ये लोग, भागने का रास्ता नहीं मिलेगा। मैं बयान का समर्थन करती यदि वह सत्य होता।)’ यहां ममता का इशारा अमित शाह के उस बयान पर था जिसमें शारदा घोटाला का पैसा बर्दवान धमाके में इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था, जिससे फिलहाल केंद्र सरकार इनकार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने की ममता से माफी की मांग

Mamta's Obscene Comment on BJP; Creates Ruckus

ममता पर भाजपा नेताओं को कुत्ता कहने का भी आरोप लगा है। भाग मदन, भाग मुकुल और भाग ममता जैसे भाजपा के नारे पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर हमें बंगाल से भगाने को कह रहे हैं। उनको मैं बहुत कुछ जवाब दे सकती हूं, लेकिन हाथ में माइक होने के कारण मैं ऐसा नहीं कर सकती। क्योंकि अगर कुत्ता काट लेता है तो हम कुत्ते को काटने तो नहीं जाते।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी को बांस और कुत्ता कहने वाले अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। ऐसी अभद्र भाषा एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। दो दिन से जो टीएमसी, कांग्रेस के नेता संसद में हंगामा कर रहे हैं क्या वे ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed