{"_id":"8fec3d2c-7b6f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mamata-loses-her-cool-again-scold-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने फिर आपा खोया, पत्रकार को डांटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता ने फिर आपा खोया, पत्रकार को डांटा
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को फिर अपना धैर्य खो दिया जब एक पत्रकार ने उन्हें बताया कि सेंट्रल ट्रेड यूनियंस का हड़ताल से राज्य का जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हो गया है। ममता पहले भी कई बार अपना आपा खो चुकी हैं।
विज्ञापन
रिपोर्टर ने उन्हें बताया कि दुकानें और बाजार बंद हैं और सड़कों पर बसें व टैक्सियां ज्यादा नहीं दिख रहीं हैं। इस पर ममता ने पलट कर पूछा कि तुम किस मीडिया हाउस से हो? एक खास मीडिया हाउस से होने के बाद तुम इस तरह के सवाल क्यों पूछ रहे हो। प्लीज जाइए और बाजारों का निरीक्षण कीजिए।
विज्ञापन
जब इस रिपोर्टर ने कुछ तर्क किए तो ममता ने कहा कि क्या तुम यहां अपनी पार्टी की दृष्टिकोण बताने के लिए आए हो? तुम अपनी हद पार कर रहे हो? उन्होंने कहा कि तुम अपने समाचारपत्र की नीति के अनुसार अपने विचार व्यक्त कर सकते हो। यह तुम्हारा काम है। सीपीएम के चैनलों के बहुत से लोग यहां आते हैं पर मैं कभी भी उनकी गर्दन पकड़ कर निकालने को नहीं कहती।
विज्ञापन