फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata criticizes reforms on facebook

‘झूठी’ और ‘लुटेरी’ है केंद्र सरकार : ममता

Fri, 05 Oct 2012 08:00 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Fri, 05 Oct 2012 08:00 AM IST
विज्ञापन
mamata criticizes reforms on facebook

यूपीए सरकार से नाता तोड़ चुकी ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने सरकार को ‘झूठी’ और ‘लुटेरी’ करार देते हुए कहा कि आर्थिक विकास की आड़ में वह गरीबों का शोषण कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी सीमित करने के फैसले से देश भर के स्कूलों में चलाई जा रही मिड-डे मील योजना बुरी तरह से प्रभावित होगी।

विज्ञापन


दीदी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, ‘क्या आम आदमी को सुधारों से यही उम्मीद है? आर्थिक सुधार के नाम पर लूट चल रही है और इसे दबाने के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा है।’ मिड-डे मील के बारे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘यह काफी संवेदनशील मामला है। केंद्र सरकार गरीब स्कूली बच्चों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रही है। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या सीमित होने के बाद मुझे डर है कि इन मासूम बच्चों को अब स्कूल से भूखे पेट ही वापस लौटना पड़ेगा।’
विज्ञापन

 
इसके बाद दक्षिण 24 परगना जिले के सरिसाहाट में एक रैली के दौरान भी ममता ने यूपीए सरकार को नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, ‘सरकार अपनी मर्जी से केरोसिन, डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ा रही है, इसके चलते मिड-डे मील योजना को जारी रखना काफी मुश्किल होगा।’ आम आदमी के हित में अपनी लड़ाई जारी रखने की घोषणा करते हुए ममता ने कहा, ‘केंद्र सरकार बेशर्मी से गरीबों पर हमला कर रही है, जो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी। मैं अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अपनी लड़ाई बंद नहीं करूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed