फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata claims wb top performing state, to meet pm tomorrow

'भीख नहीं, हिस्सा मांगने के लिए पीएम से मिलूंगी'

Mon, 08 Apr 2013 08:17 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Mon, 08 Apr 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
mamata claims wb top performing state, to meet pm tomorrow

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी और अपने प्रदेश के लिए ‘न्याय’ की मांग करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनका प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाला राज्य है।

विज्ञापन


दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार को ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम न तो भीख मांग रहे हैं और न ही कोई स्पेशल पैकेज। हम सिर्फ अपना वास्तविक हिस्सा मांग रहे हैं। जहां तक प्रदर्शन का सवाल है तो पश्चिम बंगाल देश में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि वह अपने प्रदेश के लिए न्याय मांगने दिल्ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मनमोहन सिंह से एक पार्टी नेता के तौर पर मिलने नहीं जा रही हैं। वह सिंह से इसलिए मिलने जा रही हैं, क्योंकि वे देश के प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि आखिर पश्चिम बंगाल को उसके हक से वंचित क्यों किया जा रहा है। साथ ही सीएम ने कहा कि केंद्र ने एक तरह से पश्चिम बंगाल की आर्थिक नाकेबंदी कर रखी हैं और वह केंद्र के इस कदम का पुरजोर विरोध करेंगी।

ममता ने कहा कि दिल्ली में उनके परिचितों की संख्या काफी अधिक हैं, लेकिन वह उनसे मिलने नहीं जा रही हैं। वह वहां सिर्फ राज्य की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करने जा रही हैं।

अहलूवालिया, चिदंबरम से भी मिलेंगी
ममता बनर्जी मंगलवार को पीएम से मुलाकात से पहले योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से मिलेंगी। वह अहलूवालिया को विभिन्न परियोजनाओं पर राज्य के प्रदर्शन और उपलब्धियों की रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके दूसरे दिन बुधवार को ममता वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मुलाकात करेंगी।

बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बने लगभग दो साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें उचित केंद्रीय मदद नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह वित्त मंत्री से पूछेंगी कि आखिर उन्हें कब तक इंतजार करना होगा। ममता दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

'ममता के दिल्ली दौरे का उद्देश्य आर्थिक मदद हासिल करना नहीं, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक है। वह लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अपने रिश्ते सुधारना चाहती हैं।

- सूर्यकांत मिश्रा, माकपा नेता

'पश्चिम बंगाल फिलहाल राजनीतिक हिंसा, बदहाल कानून-व्यवस्था, विरोधियों पर हमले, महिलाओं के उत्पीड़न, रेप-हत्या में इजाफे और निवेश आकर्षित करने में असफल रहने के मामले में टॉप पर है।
- मोहम्मद सलीम, माकपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed