{"_id":"ff9d417c-6c4a-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"mamata-blocked-my-arrival-police-incited-protests-says-rushdie","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने मुझे कोलकाता जाने से रोका: रश्दी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता ने मुझे कोलकाता जाने से रोका: रश्दी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
जानेमाने लेखक सलमान रश्दी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें कोलकाता जाने से रोका था। सोशल वेबसाइट ट्विटर पर रश्दी ने कहा है कि मेरी यात्रा के खिलाफ कोलकाता में भड़के गुस्से के लिए ममता सरकार और पुलिस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा है कि ये गुस्सा ममता सरकार और पुलिस द्वारा प्रायोजित है।
विज्ञापन
सलमान रश्दी ने ट्वीट किया है कि टीएमसी नेता सौगत राय का ये कहना कि मुझे कोलकाता न आने की दोस्ताना सलाह दी गई थी, एकदम बकवास है। रश्दी ने कहा है कि मुझसे कहा गया था कि अगर कोलकाता आए तो पुलिस तुरंत दूसरे विमान से वापस भेज देगी।
विज्ञापन
रश्दी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी यात्रा की पूरी जानकारी मीडिया को दी ताकि मुस्लिम नेताओं को उनके कार्यक्रम की जानकारी मिल सके। रश्दी ने कहा कि कोलकाता में प्रदर्शन के लिए लोगों को भड़काया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजकों का ये कहना कि मैं आमंत्रित नहीं किया गया था, गलत है। उन्होंने बताया कि मेरे पास आयोजकों का भेजा हुआ ईमेल और प्लेन का टिकट है। सलमान रश्दी ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को आदेश दिए थे कि वो किसी भी तरह कोलकाता में मेरा आना रोके।