फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamata Banerjee Tweet

ममता बनर्जी के एक ट्वीट को लेकर मचा हंगामा

Mon, 29 Jun 2015 08:04 AM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee Tweet

विपक्षी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक ट्वीट को लेकर उन पर करारा हमला बोला है। ममता ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी तृणमूल कांग्रेस की सत्ता बहाल रहेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि विकास के अपने रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए हम अगले साल अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। विपक्ष ने ममता के इस ट्वीट के लिए उनकी आलोचना की है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि अगले साल होने वाले चुनावों में हिंसा व आतंक की ममता बनर्जी की राजनीतिक परंपरा काम नहीं आएगी। लोग बदलाव के लिए वोट देकर तृणमूल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने कहा, लोग बदलाव के लिए तृणमूल को उखाड़ फेंकेंगे

Mamata Banerjee Tweet

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने भी राज्य के विकास के मुख्यमंत्री के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘ममता अगले साल भी भाजपा के सहयोग और बाहुबल के सहारे चुनाव जीतने का प्रयास करेंगी, लेकिन राज्य के लोग उनका बोरिया-बिस्तर बांध देंगे।

दूसरी ओर, माकपा ने कहा है कि ममता ने अपने ट्वीट के जरिये पार्टी के समर्थकों व बाहुबलियों को अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का संकेत दिया है।

पार्टी के पोलितब्यूरो सदस्य व सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। ऐसे में विकास कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed