{"_id":"36dc5cea828c2754259e163edebc910f","slug":"mamata-banerjee-slams-third-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का हमला, 'थका हुआ फ्रंट है थर्ड फ्रंट'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता का हमला, 'थका हुआ फ्रंट है थर्ड फ्रंट'
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में बने थर्ड फ्रंट से तृणमूल कांग्रेस को बाहर रखने से बेपरवाह ममता बनर्जी ने इसे ‘टायर्ड फ्रंट (थका हुआ मोर्चा)’ करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद एक अलग तरह का फेडरल फ्रंट देश पर शासन करेगा।
एक इंटरव्यू में तीसरे मोर्चे से जुड़ने की संभावना के सवाल पर तृणमूल सुप्रीमो ममता ने कहा, ‘कोई जरूरत ही नहीं। वामपंथियों से जुड़ी कोई भी ताकत व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन
जनता ने माकपा को नकार दिया है। क्योंकि यह थर्ड फ्रंट नहीं, बल्कि टायर्ड फ्रंट है।’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विकल्प खुला रखा है, जिसे जनता तय करेगी।
उन्होंने कांग्रेस या भाजपा से किसी प्रकार के गठजोड़ की संभावना को खारिज कर दिया। ममता ने उम्मीद जताई कि जनता उनकी पार्टी को चुनावों में भारी ‘इनाम’ देगी।
विज्ञापन