फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamata banerjee said rahul gandhi is upset leader

मुख्यमंत्री साहिबा बोलीं, 'राहुल गांधी दिल्ली के अपसेट नेता'

Wed, 26 Mar 2014 05:14 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee said rahul gandhi is upset leader

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए उन्हें ‘अपसेट नेता’ करार दिया है।

विज्ञापन


ममता ने राहुल का नाम लिए बगैर कहा, ‘दिल्ली के ‘अपसेट नेता’ कहते हैं कि पश्चिम बंगाल को बड़ी राशि उपलब्ध कराई गई। क्या वे एकाउंट जानते हैं?

मोदी के बाद केजरी पर हमला

Mamata banerjee said rahul gandhi is upset leader

क्या वे जानते हैं कि फंड कैसे आता है और खर्च होता है?’ यहां एक चुनावी रैली में ममता ने राहुल पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘मैं इसको चुनौती देती हूं।

मैं नाम नहीं लेना चाहती हूं। हम उसका नाम लेते हैं जो नाम लेने के योग्य हो।’ ममता ने कहा, ‘वे लाट साहेब और जमींदारों के बेटे हैं, वे क्या जाने गरीबों के बारे में। तुम (कांग्रेस) 66 सालों तक शासन में रहे हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed