{"_id":"b73702cab5385e87e5d079a8ef4bd6e8","slug":"mamata-banerjee-s-nephew-slapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी के भतीजे को रैली के दौरान थप्पड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता बनर्जी के भतीजे को रैली के दौरान थप्पड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Sun, 04 Jan 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल में हो रही एक रैली के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। अभिषेक बनर्जी तृणमूल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
अभिषेक को यह थप्पड़ ईस्ट मिडनापुर जिले के चंडीपुर में हो रही एक रैली के दौरान मारा गया। जिस व्यक्ति ने अभिषेक को थप्पड़ मारा उसे तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया गया और उनके कैमरे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि एक व्यक्ति स्टेज पर आकर अभिषेक बनर्जी के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था, हो सकता है मना करने पर उसने थप्पड़ मारा हो। वे बोले कि इसकी जांच की जाएगी और पता किया जाएगा कि इसमें किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल अंजन ने कहा है कि इसमें किसी बाहर के व्यक्ति का हाथ नहीं है। यह पार्टी के अंदर का ही मामला है।
बीजेपी के सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि वह इस हरकत की निन्दा करते हैं। राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती है।