{"_id":"77094bea-4534-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mamata-banerjee-is-upset-west-bengal-financial-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल की कंगाली से परेशान हैं दीदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पश्चिम बंगाल की कंगाली से परेशान हैं दीदी
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की कंगाली ने दीदी को इस कदर परेशान कर दिया है कि वह कहने लगी हैं कि अगर उन्हें इसकी जानकारी पहले होती, तो वह सत्ता संभालना ही स्वीकार नहीं करती। राज्य पुलिस के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर मुझे पता होता तो मैं सत्ता में नहीं आती। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय हालत इतनी ज्यादा खराब है कि यदि राज्य की नीलामी की जाए तो उसे कोई खरीददार नहीं मिलेगा।’
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोबा और तेहट्टा में पुलिस फायरिंग की घटनाओं में सरकार की गलती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं स्वीकार करती हूं कि हमने दो गलतियां की। एक लोबा में और दूसरी तेहट्टा में। मगर इन दो घटनाओं को छोड़कर पुलिसकर्मियों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी कुशलता साबित की।’
विज्ञापन
वित्तीय गड़बड़ियों के बारे में ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल को पंजाब, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु आदि अन्य राज्यों को मिलने वाली धनराशि की तुलना में एक चौथाई ही मिल रहा है। पश्चिम बंगाल का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) देश की औसत जीडीपी से अधिक है, लेकिन उसकी आय का बहुत बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में चला जाता है, जिसे पिछली सरकारों ने लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद उनकी सरकार ने राज्य के विकास की कई परियोजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन