फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata banerjee dares maoists to target her

हिम्मत है तो मुझे निशाना बनाएं माओवादी: ममता

Wed, 26 Jun 2013 08:09 PM IST
गोपीबल्लभपुर/एजेंसी
गोपीबल्लभपुर/एजेंसी Updated Wed, 26 Jun 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee dares maoists to target her

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माओवादियों को चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उन्हें निशाना बनाएं।

विज्ञापन


ममता ने कहा है कि वह बंदूकों से नहीं डरती हैं। साथ ही सीएम ने दावा किया है कि माओवादियों ने उनकी हत्या की साजिश रची है।

एक पंचायत चुनाव सभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जब मैंने जंगलमहल आने की योजना बनाई तो मुझसे कहा गया कि माओवादियों ने उन्हें मारने की योजना बनाई है।

साथ ही ममता ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो मैं माओवादियों को चुनौती देती हूं कि उन्हें साहस है तो वे मुझे छू कर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि माओवादी मुझे यह बता दें कि वे मुझे कब और कहां मारना चाहते हैं, मैं वहां पहुंच जाऊंगी। सीएम ने कहा कि माओवादी उन्हें बंदूकों ने नहीं डरा सकते, क्योंकि वह 34 साल तक माकपा के बंदूकों से लड़ती रही हैं।
विज्ञापन


ममता ने माकपा पर जंगलमहल में फिर से हिंसा कराने के लिए माओवादियों से तालमेल का आरोप लगाया। साथ ही सीएम ने कहा कि जो माओवादी सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं उनका स्वागत है। उनकी सरकार ऐसे लोगों की पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed