फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mamata banerjee bans modi speech of 5 sept.

मोदी का भाषणः ममता ने अधिकारी हटाए

Thu, 04 Sep 2014 12:34 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee bans modi speech of 5 sept.

देशभर के स्कूल शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लाइव दिखाने-सुनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों और पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री के भाषण के सीधे प्रसारण से इंकार कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से इस संबंध में भेजे गए एक अधिकारिक पत्र को सार्वजनिक करने की क़ीमत दो अधिकारियों को चुकानी पड़ी है।

ममता बनर्जी सरकार ने पत्र को अधिकारिक वेबसाइट पर डालने के लिए शिक्षा आयुक्त और शिक्षा सचिव को पद से हटा दिया है। यही नहीं दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजकर जबाव भी मांगा गया है।
विज्ञापन


कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर के छात्रों को एक घंटे का भाषण देंगे।

इसके लिए केंद्र ने राज्यों को सर्कुलर भेजा है। ऐसा ही एक सर्कुलर दिल्ली सरकार ने भी जारी किया है जिसे आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।---->http://goo.gl/gAESio

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed