{"_id":"dbfbccd4-e66b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mamata-banarjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य चुनाव आयोग पर बरसीं ममता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्य चुनाव आयोग पर बरसीं ममता
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 07 Jul 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को एकबार फिर राज्य चुनाव आयोग पर जमकर बरसीं। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग पर राज्य सरकार की सलाह के बगैर ही एकतरफा फैसले लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
यही नहीं उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से भी किनारा कर लिया।
कई चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों पर आयोग से बढ़ते टकराव पर ममता ने कहा कि राज्य की जनता अपने मतों के जरिये उचित जवाब देगी।
उन्होंने कहा, ‘मैं मतदान के जरिये लोकतांत्रिक तरीके से बदला लूंगी। हम हरेक को मतदान द्वारा जवाब देंगे।’
ममता ने बैठक में हिस्सा न लेने पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य चुनाव आयोग को फैक्स के जरिये सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।
चूंकि आयोग बैठक में बगैर हमें सुने अपने सभी फैसले एकतरफा लेता है, इसलिए हमने इसमें शामिल नहीं होने का निर्णय किया।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही पंचायत चुनावों की तिथियों में फेरबदल करने की राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए इसे तय तारीखों 11, 15,19,22 और 25 जुलाई को ही कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन