फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mamata alleges UPA using central agencies to disturb her government, dares Centre to touch her

'मेरे बाल भी छूकर देखे केंद्र, मैं सिर नहीं झुकाऊंगी'

Sat, 11 May 2013 08:09 PM IST
कोलकाता/ब्यूरो
कोलकाता/ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mamata alleges UPA using central agencies to disturb her government, dares Centre to touch her

भाजपा के वारों से आहत यूपीए सरकार पर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमला बोल दिया है। कांग्रेस से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली ममता ने शनिवार को अपने तेवरों में काफी गर्मी दिखाई।

विज्ञापन


उन्होंने एक रैली में कहा, ‘आपने कहा कि हमने (केंद्र ने) मायावती को छेड़ा, हमने मुलायम को छेड़ा, हमने जयललिता को छेड़ा। लेकिन हम ममता को नहीं छेड़ पाए। उनका नाम भी भ्रष्टाचार में घसीटिए।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘केंद्र मेरे बाल छूकर देखे। मैं सिर नहीं झुकाऊंगी। मैं राजा और रानी से कह रही हूं कि वे आग से न खेलें।’

टीएमके सुप्रीमो यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी केंद्रीय एजेंसियों को तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार को परेशान करने के काम में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने संप्रग को अपने खिलाफ कार्रवाई करने की भी चुनौती दी।

साथ ही जोड़ा कि वे दिल्ली में बदलाव लाएंगी। उन्होंने कहा कि कोलगेट घोटाले के हीरो उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि जब टीएमके यूपीए का अंग थी तब तृणमूल सांसदों की फाइलें मंगाकर पार्टी पर आयकर छापा मारने का कदम उठाया गया।

ममता ने कहा, ‘अगर आप उनके साथ हैं तो बुरे हैं और अगर उनके साथ नहीं हैं तो भी बुरे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed