{"_id":"a607bb38-d8ec-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mamata-alleges-cpi-m-maoist-plot-to-kill-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों से मेरी हत्या करवाना चाहती है माकपा: ममता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सलियों से मेरी हत्या करवाना चाहती है माकपा: ममता
चंद्रपाड़ा
Updated Wed, 19 Jun 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रमुख विपक्षी दल माकपा पर नक्सलियों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि माकपा नक्सलियों के जरिए उनकी हत्या कराना चाहती है।
विज्ञापन
यह भी जोड़ा कि उनके खिलाफ साजिश रचने में कांग्रेस और भाजपा भी माकपा का साथ दे रही हैं।
उत्तरी 24 परगना जिले के सीमावर्ती कस्बे बोंगांव में अपने पहले पंचायत चुनाव अभियान के दौरान ममता ने कहा कि माकपा ने नक्सलियों के साथ मिलकर मेरी हत्या करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
वह राज्य में सत्ता में वापसी के लिए अवसर की तलाश में हैं जो कभी नहीं पूरा होगा। माकपा, नक्सली, कांग्रेस और भाजपा ने मेरी सरकार के खिलाफ साजिश करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास ऐसी खुफिया रिपोर्टें है, जिनसे साबित होता है कि सोमवार को कामदुनी गांव में उनके दौरे के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची गई थी।
ममता बारासात के कामदुनी में कॉलेज छात्रा की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के दस दिन बाद युवती के परिजनों को दिलासा देने पहुंचीं थीं लेकिन उन्हें ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।