फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Malviya family member claim for his bharat ratan

महामना का भारत रत्न लेने को कई परिजनों ने ठोका दावा

Fri, 16 Jan 2015 05:11 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
Malviya family member claim for his bharat ratan

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा के बाद अब उसे ग्रहण करने के लिए उनके परिजन सामने आ गए हैं। अपने दावों को पुख्ता बताने के लिए उनके अपने-अपने तर्क भी हैं। हालांकि खुलकर कोई कुछ नहीं कह रहा। लेकिन बातचीत में मंशा साफ जाहिर हो रही है।

विज्ञापन


महामना के सबसे बड़े बेटे की पुत्रवधू 92 वर्षीया सरस्वती मालवीय ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महामना को भारतरत्न दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की, परंतु इस पत्र के साथ परिवार की वंशावली भी ‘अटैच’ करके उन्होंने अपना दावा जता दिया।
विज्ञापन


छोटी बेटी रंजना मालवीय की मदद से उन्होंने इतना जरूर कहा कि सम्मान दिए जाने के मौके पर महामना के परिवार से जुडे़ सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाता तो अच्छा लगता। वैसे यह सम्मान बीएचयू को ही सौंप दिया जाएगा। उन्हें यह मलाल भी रहा कि महामना को भारतरत्न की सूचना भी सरकार से नहीं बल्कि संचार माध्यमों से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामना के बड़े पौत्र की पत्नी ने ठोका दावा

Malviya family member claim for his bharat ratan

महामना के सबसे बड़े बेटे पंडित रमाकांत मालवीय के बड़े सुपुत्र पंडित श्रीधर मालवीय की पत्नी और महामना की बड़ी पुत्रवधू होने के नाते वह परिवार में सबसे बड़ी हैं। उनकी इन बातों से तो वह सम्मान लेने की दावेदार प्रतीत हो रही हैं।

वहीं महामना के पौत्र न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने कहा, इस मुद्दे को लेकर परिवार में किसी तरह की कोई विवाद नहीं है। यह महामना का सम्मान है। मुझे नहीं पता कि कब और किसे दिया जाएगा। यदि मुझे बुलाया जाता है या परिवार के सदस्यों के बारे में पूछा जाता है तो मैं सभी का नाम बताऊंगा और पूरे परिवार को साथ ले चलने की बात कहूंगा।

महामना के सम्मान को बीएचयू के संग्रहालय में ही रखा जाएगा ताकि दुनिया भर के लोग उसे देख सकें। वैसे यदि सबसे वरिष्ठ सदस्य की बात की जाए तो 95 वर्षीया बहन हेम शर्मा परिवार में सबसे बड़ी हैं। वह लखनऊ में रहती हैं लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई दावा नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed