ये है खड़गे को आगे करने की वजह
मोदी सरकार लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने को लेकर सकारात्मक रुख अपना सकती है।
सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर कोई टकराव नहीं चाहती। सरकार के अंदर एक तर्क यह भी चल रहा है कि खड़गे दलित नेता हैं और अगर उन्हें यह दर्जा नहीं दिया गया तो भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लग सकता है।
अगर सरकार खड़गे को विपक्ष के नेता का दर्जा देती है तो उन्हें कैबिनेट मंत्री के समान सुविधाएं मिलेंगी।
राहुल गांधी का नाम क्यों लिया वापस?
दूसरी तरफ कांग्रेस में भी यही चर्चा है कि राहुल गांधी के यह जिम्मेदारी नहीं लेने के पीछे यही वजह थी कि उनके रहते सरकार शायद कांग्रेस को मुख्य विपक्ष का दर्जा नहीं देती और ऐसे में पार्टी की फजीहत भी होती।
अब राज्यसभा में भी पार्टी के संसदीय दल के नेता का नाम तय करने को लेकर कांग्रेस में विचार विमर्श शुरू हो गया है। उच्च सदन में पार्टी की ओर से एके एंटनी, डॉ कर्ण सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह और जर्नादन द्विवेदी जैसे कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।