फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Malaysia's another missing aircraft, 162 feared dead.

162 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता

Mon, 29 Dec 2014 09:08 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Malaysia's another missing aircraft, 162 feared dead.

इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने के 42 मिनट बाद रविवार को इंडोनेशिया एयर एशिया एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया। विमान में चालक दल के सात सदस्यों सहित 162 लोग सवार थे। यात्रियों में कोई भारतीय नहीं था। विमान में एक शिशु सहित 17 बच्चे भी थे। अपुष्ट रिपोर्टों में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही गई है, लेकिन इंडोनेशिया सरकार ने इससे इनकार किया है। विमान को खोजने में जुटी इंडोनेशिया, मलयेशिया और सिंगापुर की सेनाओं ने अंधेरा हो जाने कारण ऑपरेशन रोक दिया है। सोमवार सुबह फिर से ऑपरेशन शुरू होगा।

विज्ञापन


पिछले एक साल से कम समय में मलयेशियाई एयरलाइंस से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। ‘इंडोनेशिया एयर एशिया’ मलयेशियाई कंपनी एयर एशिया की सहयोगी कंपनी है। इस कंपनी में इंडोनेशिया की एक अन्य कंपनी की बहुमत हिस्सेदारी है, लेकिन दक्षिण पूर्वी एशिया में इसे एयर एशिया के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण सिंगापुर के समयानुसार सुबह 7:24 बजे उड़ान संख्या ‘क्यूजेड 8501’ के पायलट ने मार्ग बदलने की अनुमति मांगी, लेकिन इसके तुरंत बाद विमान से संपर्क टूट गया। उस वक्त विमान जावा समुद्र के ऊपर 32 हजार फीट की ऊंचाई पर था। ऐसी रिपोर्ट आई है कि एयरबस ए320-200 विमान इंडोनेशिया के सुमात्रा तट से पूरब में पूर्वी बेलीटंग के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सटीक दुर्घटनास्थल की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, विमान का मलबा नहीं मिलने के कारण हादसे की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलयेशियाई एयरलाइंस से जुड़ा तीसरा हादसा

Malaysia's another missing aircraft, 162 feared dead.

सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा है कि विमान इंडोनेशियाई उड़ान सूचना क्षेत्र में सिंगापुर से करीब 200 नॉटिकल मील दक्षिणपूर्व में था। एयर एशिया ने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में वह परिजनों के साथ है।

बेलीटंग द्वीप के पास खोजी अभियान चलाया जा रहा है। वहां पर पांच इंडोनेशियाई जहाजों की तैनाती के साथ एक सैन्य विमान से तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि विमान बेलीटंग द्वीप के तांजुंग पंडान और कलिमांतान के बीच लापता हुआ है। इस विमान के पायलट के पास 6100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

10 माह में मलयेशियाई एयरलाइंस से जुड़ा तीसरा हादसा
पिछले 10 माह में मलयेशियाई एयरलाइंस से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। आठ मार्च को मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच370 लापता हो गई थी, जिसकी अब भी तलाश जारी है। अधिकारी अब मानने लगे हैं कि विमान दक्षिणी हिंद महासागर में कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ान ‘एमएच 17’ को जुलाई में यूक्रेन के ऊपर मार गिराया गया था, जिसमें 298 लोग मारे गए थे।

तलाशी में जुटने की तैयारी में भारत

Malaysia's another missing aircraft, 162 feared dead.
एयर एशिया के लापता विमान की तलाशी में जुटने के लिए भारत ने तीन जहाजों और एक सैन्य निगरानी विमान को तैयार रखा है।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि एक जहाज बंगाल की खाड़ी और दो अन्य को अंडमान सागर में तैयार रखा गया है। इसके अलावा पी-81 विमान को भी तैयार रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि आदेश मिलते ही इन जहाजों और विमान को अभियान में लगा दिया जाएगा।

‘एयर एशिया’ एक लोकप्रिय एयरलाइंस
एयर एशिया मलयेशिया की लोकप्रिय बजट एयरलाइंस है। वह अपनी सहयोगी एयरलाइंस की मदद से करीब 100 गंतव्यों के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध कराती है। भारत में यह टाटा के साथ मिलकर ‘विस्तारा’ नाम से उड़ान सेवा मुहैया कराने जा रही है।

बादलों की चपेट में आने की आशंका
एयर एशिया ने कहा है कि इंडोनेशियाई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के कुछ समय बाद तक विमान उसके नियंत्रण में था।

पायलट ने बादलों से बचने के लिए विमान की ऊंचाई 32 हजार फीट से बढ़ाकर 38 हजार फीट करने की अनुमति मांगी थी। इलाके में 50 हजार फीट की ऊंचाई तक बादलों के साथ तेज आंधी चलने की रिपोर्ट है।

साल के बड़े विमान हादसे
10 अगस्त : ईरान का विमान तेहरान के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त। छह बच्चों समेत 39 की मौत।
24 जुलाई : अल्जीरिया में एयर अल्जीयर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 116 लोगों की मौत।
23 जुलाई : ताइवान में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 47 लोगों की मौत।
17 जुलाई : मलयेशिया के यात्री विमान को यूक्रेन में मार गिराया गया। 295 लोगों की मौत।
08 मार्च : मलयेशिया एयरलाइंस के लापता विमान के दक्षिण हिंदमहासागर में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका, 239 लोग थे सवार।
11 फरवरी : अल्जीरिया में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 103 लोगों की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed