{"_id":"15da5a46-37fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"malala-super-hit-in-world-of-thought","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विचारों’ की दुनिया में भी मलाला सुपर हिट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘विचारों’ की दुनिया में भी मलाला सुपर हिट
चंडीगढ़/योगेश नारायण दीक्षित
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान के खिलाफ अपने विचारों को एक मुकाम देने और उनकी अभिव्यक्ति से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की खूबी ने पाकिस्तान की मासूम मलाला युसुफजाई को दुनिया के टॉप टेन विचारकों में स्थान दिला दिया है।
विज्ञापन
अमेरिका की चर्चित पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ ने सोमवार को जारी दुनिया के 100 ऐसे प्रमुख विचारों जिन्होंने दुनिया में जगह बनाई और उनके प्रवर्तक चिंतकों की लिस्ट में पेशावर की रहने वाली बच्ची मलाला को छठे स्थान पर रखा है। इस सूची में पहले स्थान पर अपने विचार और उसकी आजादी के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाली म्यांमार की आंग सांग सू की को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
खास बात है कि 2012 के लिए सोमवार को जारी इस लिस्ट में टॉप-20 में तो कोई भारतीय स्थान बनाने में कमायाब नहीं हो पाया है। भारत से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 77वां स्थान मिला है। उन्हें अपने विचारों को धरातल पर उतारकर कभी पिछड़ा और ‘जंगल राज’ वाला राज्य कहे जाने वाले बिहार को निवेश और विकास के मामले में तेजी से उभरते सूबे की श्रेणी में लाकर खड़ा करने का श्रेय जाता है। वैसे भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी और लेखक पंकज मिश्रा समेत छह लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार निकालने वाले ग्रुप की विदेश मामलों की मैग्जीन ‘फॉरने पालिसी’ की अलग-अलग मामलों में टॉप-100 की लिस्ट पिछले तीन सालों से जारी हो रही है। इस साल विचारों की अभिव्यक्ति के माध्यम से अलग जगह बनाने वाले पूरी दुनिया के लोगों को इसमें शामिल किया गया है। पाकिस्तान से इस बार जिन चार लोगों को इसमें जगह दी गई है, उसमें मलाला समेत 4 युवतियां शामिल हैं। इस लिस्ट में सीरिया से लेकर मिस्र तक के उन लोगों को जगह दी गई जिन्होंने अपने देशों में तानाशाही के खिलाफ अपने विचारों के जरिए माहौल बनाया। इसमें बिल और हिलेरी क्लिंटन को भी टॉप टेन में जगह दी गई है।