{"_id":"15f76372-09ee-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"making-passport-will-be-dearer-from-october-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक अक्टूबर से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 29 Sep 2012 09:58 AM IST
विज्ञापन
एक अक्तूबर से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। सरकार ने सामान्य श्रेणी के तहत पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं का शुल्क 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये और तत्काल स्कीम के तहत शुल्क 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने का फैसला किया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार अब विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए सामान्य श्रेणी के तहत यह शुल्क 40.00 अमेरिकी डॉलर के स्थान पर 75.00 अमेरिकी डॉलर तथा 48.00 यूरो के स्थान पर 60.00 यूरो होगा। बयान में कहा गया है कि पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी का मुख्य कारण लागत खर्च में आई वृद्धि है।