फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Make trip at 1777 Rs., Air India gave special offer.

एयर इंडिया का 'मॉनसून सेल', 1777 में करिए यात्रा

Wed, 10 Jun 2015 05:18 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
Make trip at 1777 Rs., Air India gave special offer.

निजी एयरलाइंस कंपनियों की ओर से लगातार दिए जा रहे खास ऑफरों के बीच अब एयर इंडिया ने भी खास तैयारी की है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने यात्रियों को लुभाने के लिए खास मॉनसून ऑफर की सौगात दी है। एयरलाइंस ने घरेलू यात्रियों को महज 1777 रुपये (सभी खर्च शामिल) में हवाई सफर की सुविधा मुहैया कराई है। हालांकि ये सेल सीमित समय के और डोमेस्टिक नेटवर्क के लिए है।

एयर इंडिया के इस ऑफर के लिए टिकट की बुकिंग 10 जून से 12 जून के बीच की जाएगी। इसके लिए एयर इंडिया ने खास तैयारी की है।

यात्रियों को कम पैसे यात्रा की सौगात

Make trip at 1777 Rs., Air India gave special offer.

एयर इंडिया के इन टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन, एयर इंडिया की वेबसाइट, टोल फ्री नंबर और मान्यता प्राप्त ट्रवेल एजेंट्स के जरिए कराई जा सकती है। इसकी पूरी जानकारी एयर इंडिया एक विज्ञप्ति के जरिए दी है।

एयर इंडिया के मुताबिक 'मॉनसून सेल' के तहत कराए गए ये सभी टिकट 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच यात्रा के लिए मान्य होंगे। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी एयरलाइन्स ने ऐसा ऑफर दिया हो।

जेट एयरवेज, स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर एशिया जैसी निजी एयरलाइंस ने ऐसे ही कम किराए के खास ऑफर मुहैया कराए हैं। एयरलाइंस के लिए जुलाई से सितंबर के बीच का सत्र दूसरे सत्रों से कमजोर माना जाता है। इसीलिए एयरलाइंस ऐसे ऑफर्स के जरिए यात्रियों को लुभाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed