फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Make in India Connection with Wimbledon!

विंबलडन के बाद उसके तौलिए पर छिड़ी जंग

Thu, 16 Jul 2015 02:26 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
Make in India Connection with Wimbledon!
क्या आप जानते हैं कि टेनिस के सबसे बड़े मुकाबले विंबलडन के दौरान खिलाड़ी जो तौलिए इस्तेमाल करते हैं वह कहां बने हैं? जी हां! ये एक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि इस पर मेकइनइंडिया की छाप है और यह और कहीं नहीं गुजरात के अंजर और वापी में बनाए जाते हैं। गुजरात की कंपनी वेलस्पन विंबलडन के लिए तौलिए तैयार करती है।
विज्ञापन


इस बात का श्रेय सरकार ने ट्विटर के मेकइनइंडिया पेज पर ट्वीट करके किया था। इसमें कहा गया है कि विंबलडन 2015 में इस्तेमाल हुए तौलिए भारत के गुजरात में बनाये गए हैं। इससे नाराज होकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिना मौका गंवाए ट्वीट कर पूछा है कंपनी 2010 से सप्लाई दे रही। उस समय मेकइनइंडिया कार्यक्रम की शुरूआत नहीं हुई थी और यूपीए सरकार का शासन था तो सफलता किसकी कही जाएगी? उन्होंने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस्टी को मिला है ठेका

Make in India Connection with Wimbledon!

गौरतलब है कि ये तौलिए टेनिस खिलाड़ी 2010 से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। दरअसल यह ठेका कंपनी की सिस्टर कंसर्न क्रिस्टी को मिला है और हर तीसरे साल रिन्यू किया जाता है।

क्रिस्टी इस टूर्नामेंट के लिए तौलियों की सप्लाई पिछले 35 वर्षों से कर रही है। गौरतलब है कि वेलस्पन को क्रिस्टी ने वर्ष 2006 में खरीदा था। साथ ही वेलस्पन अन्य खेलों में भी सप्लाई करती है जिसे वह स्पोर्ट्स 365 के जरिए करती है।

स्पोर्ट्स 365 टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति की कंपनी है। यही नहीं वह दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट को भी अपने उत्पाद सप्लाई करती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed