फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Major relief for Manmohan Singh, Special court dismisses plea to summon ex-PM as accused

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, नहीं बनेंगे आरोपी

Fri, 16 Oct 2015 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Oct 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Major relief for Manmohan Singh, Special court dismisses plea to summon ex-PM as accused

कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बड़ी राहत मिली है। विशेष अदालत ने मनमोहन सिंह को बड़ी राहत देते हुए उन्हें आरोपी मानने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले में आरोपी बनाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, ऊर्जा सचिव आनंद स्वरूप, जय शंकर तिवारी खनन सचिव को समन जारी किया गया था।

मधु कोड़ा के वकील ने कोर्ट में यह कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सारी बात की जानकारी थी कि किसको कोल ब्लॉक का आवंटन किया जा रहा है।

वकील ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि बिना तत्कालीन कोयला मंत्री की जानकारी के इन कोयला ब्लॉक का आवंटन किया गया हो। पर विशेष अदालत ने वकील की इस बात को तवज्जों नहीं दी और मनमोहन सिंह को आरोपी बनाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed