फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   major naxals attack on leaders

नेताओं पर सबसे बड़ा नक्सली हमला

Sun, 26 May 2013 12:22 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 26 May 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
major naxals attack on leaders

यह पहला मौका है जब नक्सलियों ने एक साथ कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार को हुआ हमला नेताओं को निशाना बनाकर किया गया अब तक का सबसे बड़ा नक्सली हमला है।

विज्ञापन


इस हमले में एक पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक की मौत हो गई जबकि एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व विधायक घायल हैं।

प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नंदकुमार पटेल और उनके बेटे को नक्सलियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। आइए नजर डालते हैं इससे पहले कब-कब नक्सलियों ने नेताओं को निशाना बनाया।
विज्ञापन


16 दिसंबर 1999
नक्सलियों ने मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे को बालाघाट जिले में निशाना बनाया। इस हमले में लिखिराम कांवरे की मौत हो गई।

1 अक्टूबर 2003
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर नक्सलियों ने हमला किया हालांकि इसमें वो में बाल-बाल बच गए जबकि उनके तीन साथी घायल हो गए। नायडू पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह तिरुपति मंदिर में आयोजित किसी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 नवंबर 2008
नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल के शालबोनी में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान और जितिन प्रसाद के काफिले पर बारुदी सुरंग से हमला किया। हमले में ये लोग बाल-बाल बच गए।

26 सितंबर 2009
बस्तर से बीजेपी सांसद रहे बलिराम कश्यप के दो बेटों दिनेश और तानसेन पर नक्सलियों ने हमला किया, जिसमें उनके एक बेटे तानसेन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed