फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   main accused arrested in Nuns Gangrep case

नन गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 19 Jun 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
 main accused arrested in Nuns Gangrep case

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक कान्वेंट में 72 साल की एक नन के साथ गैंग रेप कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजरूल (28) नामक बांग्लादेशी नागरिक को बुधवार रात महानगर के सियालदह स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन से उतरते समय गिरफ्तार किया गया। खुफिया विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बीते 15 मार्च को बांग्लादेशी अपराधियों के एक गिरोह ने नदिया जिले में रानाघाट स्थित जीसस एंड मेरी कान्वेंट पर हमला कर वहां लूटपाट की थी और इसका विरोध करने पर 72 साल की एक नन के साथ गैंगरेप किया था।खुफिया विभाग के एक अधिकारी चितरंजन नाग ने बताया कि पुलिस को अपने मुखबिरों से सूचना मिली थी कि नजरूल कोलकाता पहुंचने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


उस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम सियालदह स्टेशन पर नजरूल का इंतजार कर रही थी। वह बांग्लादेश सीमा से लगे बनगांव से यहां पहुंचने वाली लोकल ट्रेन से उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि मार्च में हुई इस  घटना के बाद नजरूल बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में छिपा था। नाग ने बताया कि वह बांग्लादेश में सीमा पर स्थित किसी गांव में छिपा था। उन्होंने कहा कि शायद वहां पुलिस के पीछा करने के बाद वह किसी तरह सीमा पार कर बनगांव पहुंच गया।


वह कोलकाता होकर कहीं और जाने का प्रयास कर रहा था। इस मामले ने देश-विदेश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले इसकी जांच खुफिया विभाग को सौंपी थी, लेकिन लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए बाद में इसका जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed