{"_id":"8a7a0a183509afe90ef84e776a4f1481","slug":"maid-murdered-in-bsp-mp-dhananjay-singh-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी मर्डर: कई जगह से जला मिला शरीर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नौकरानी मर्डर: कई जगह से जला मिला शरीर
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 03:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली बसपा सांसद धनंजय सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में मृत पाई गई नौकरानी राखी का शरीर कई जगह से जला हुआ मिला। उसकी छाती बहुत ज्यादा जली हुई थी। हो सकता है कि उसकी मौत की वजह भी छाती के जलने या फिर छाती व सिर पर चोट लगने से हुई हो।
विज्ञापन
आरोप है कि राखी को गर्म प्रेस से जलाया गया और लोहे की गर्म रॉड से मारा गया। उसकी लात-घूंसों से भी पिटाई की जाती थी। सांसद की पत्नी से जब नौकरानी के जलने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि गर्म रोटी लाते हुए वह जल गई थी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राखी करीब दस माह से और रामसिंह करीब एक माह से सांसद के यहां काम कर रहे थे। सांसद की पत्नी जागृति सिंह नौकरानी को कई दिन तक खाना नहीं देती थी। वह उसके खाने को कूडे़ में डाल देती थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नौकर रामसिंह ने बताया है कि राखी के साथ एक नवंबर से ही मारपीट की जा रही थी। जब उसकी मौत हो गई तो उसके शव को सर्वेंट क्वार्टर में डाल दिया गया, जिसका गेट खुला हुआ था।
नौकर ने खुलासा किया है कि घर में फोन करने की कोई सुविधा नहीं थी और न हीं उन्हें मोबाइल फोन रखने दिया जाता था। नौकरानी को तनख्वाह नहीं दी जाती थी। सांसद नाबालिग नौकर की मां को हर माह दो हजार रुपये भिजवाते थे।
बेटे की वजह से लेट दी सूचना: सांसद
सांसद ने बताया कि बेटे की वजह से पुलिस को देर से सूचना दी गई थी। अगर वह मंगलवार सुबह ही पुलिस को सूचना दे देते तो पुलिस उसकी पत्नी को थाने ले जाती। इस कारण उनका तीन वर्ष का बेटा भी थाने में साथ चला जाता।
पुलिस ने जब सांसद की पत्नी से मारपीट करने की वजह पूछी तो उसने कहा कि नौकर व नौकरानी गलत हरकतें करते थे। मना करने पर भी नहीं मानते थे। इस कारण वह दोनों के साथ मारपीट करती थी।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सांसद की पत्नी अपने बचाव में इस तरह के बयान दे रही है। वह चाहती तो दोनों को नौकरी से निकाल सकती थी।
कहीं तलाक का केस तो मारपीट की वजह नहीं
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सांसद धनंजय सिंह और डॉ. जागृति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। मई में तलाक का केस डाला गया था। सांसद ने पुलिस से कहा है कि उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इस कारण वह साउथ एवेन्यू में ही मकान नंबर 126 में रहते हैं।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है कि इस कारण सांसद की पत्नी की हालत ठीक नहीं रहती हो और वह अपना गुस्सा नौकर व नौकरानी पर उतारती हो।
सर्वेंट क्वार्टर के बाथरूम में भी लगा रखे हैं कैमरे
एक हॉल, एक छोटा कमरा और दो बेडरूम। साउथ एवेन्यू में सांसद धनंजय सिंह को इतना बड़ा ही आवास मिला हुआ है। यहां बसपा सांसद धनंजय सिंह की पत्नी डॉ. जागृति ने 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का तो यहां तक कहना है कि सर्वेंट क्वार्टर व नौकर-नौकरानी के बाथरूम में भी कैमरे लगे हुए हैं। नौकर व नौकरानी के लिए प्राइवेसी बिल्कुल नहीं थी।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि सीसीटीवी कैमरे मामले को सामने ला सकते हैं।
बताया जा रहा है कि डॉ. जागृति सिंह ने कैमरों का कंट्रोल रूम अपने बेडरूम में बना रखा है। उसने सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन अपने मोबाइल से भी जोड़ रखा है। इससे वह घर से बाहर होते हुए भी मोबाइल से घर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकती है।
वह सीसीटीवी कैमरों के सिस्टम को अपने टीवी से भी जोड़ सकती है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि सांसद की पत्नी जब भी बाहर जाती थी, वह बाहर से दरवाजे पर ताला लगा देती थी। नौकर, नौकरानी और सांसद का तीन वर्ष का बेटा घर में ही बंद रहते थे।
डॉ. जागृति सिंह नौकर और नौकरानी को कहीं बाहर नहीं जाने देती थी। वह कहती थी कि अगर वे बाहर जाएंगे तो सुरक्षा गार्ड उन्हें गोली मार देंगे। नौकर रामसिंह ने खुलासा किया है कि वह घर में डर के साए में रहते थे।
बांग्लादेश की रहने वाली है नौकरानी
नौकरानी राखी मूलरूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। उसने जिस प्लेसमेंट एजेंसी का पता दिया था, वह माछल दमदम कैंट, रविन्द्र नगर, 24 नार्थ परगना कोलकाता है। पुलिस के अनुसार, वह बहुत पहले भारत में आ गई थी। पुलिस कोलकाता में उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए रखा गया था
नई दिल्ली जिला डीसीपी एसबीएस त्यागी ने बताया कि डॉ. जागृति सिंह ने नौकर को दक्षिण दिल्ली में स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए रखा था। प्लेसमेंट एजेंसी का कार्यालय बंद मिला है जबकि एजेंसी का मालिक फरार है। पुलिस टीमें एजेंसी मालिक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।